नहीं रहे गजल सम्राट पंकज उधास, 72 की उम्र में ली आख‍िरी सांस

Pankaj Udhas

मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मनोजरंन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। पंकज उधास (Pankaj Udhas) की बेटी नायाब  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। लंबे समय से वो बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

VishwaJagran News